गिरिडीह में शादी के दिन दूल्हे ने की आत्महत्या:दो दिनों बाद पेड़ से लटकी मिली लाश, बारात के खर्च को लेकर पिता से हुआ था विवाद

गिरीडीह में शादी के दिन ही दूल्हे ने सुसाइड कर दिया। घटना रविवार की तिसरी थाना क्षेत्र के पन्नाटांड़ की है। मंगलवार को युवक का शव जंगल में पेड़ से बने फंदे से लटका मिला। युवक की रविवार को बारात जानी थी। इसी बीच बारात खर्च को लेकर युवक का पिता से विवाद हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चला नाराज युवक सुबह घर से निकल गया और फिर उसका कुछ पता नहीं चला। घर में विवाह के ढोल नगाड़े बजते रहे और दूल्हा गायब था। जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो उसकी खोजबीन शुरू की। दो दिनों की खोजबीन के बाद मंगलवार को युवक का शव मिला। युवक की पहचान विजय मरांडी (24) के रूप में की गई। विवाह और बारात में होने वाले खर्च को लेकर पिता से हुआ था विवाद मृतक की मां संझली सोरेन ने बताया कि विजय ने अपनी पसंद की लड़की से ही विवाह करने का फैसला किया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के परिजन भी राजी थे। शादी के दिन विवाह और बारात में होने वाले खर्च को लेकर विजय और उसके पिता में विवाद हो गया। गुस्से में विजय घर से निकल गया। इधर, मंगलवार की दोपहर कुछ लोग मवेशी चराने के लिए रोहन टांड के जंगल में गए थे। इसी बीच उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब लोग वहां पहुंचे तो उन्हें एक शव पेड़ से झुलता दिखाई दिया। शव के कई हिस्से गल चुके थे लोगों ने आस पास के गांव और तिसरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पेड़ की टूटी टहनी से साड़ी के फंदे के सहारे लटके विजय के शव के कई हिस्से गल चुके थे। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमाॅर्टम के लिए गिरीडीह भेज दिया। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। अब तक परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। -राजेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ, खोरीमहुआ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *