गिरिडीह में रविवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था। इधर, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामला पीरटांड़ थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान गुलाब टुडू के रूप में की गई। उसने एक माह पूर्व ही सुराबीन हेम्ब्रम से लव मैरिज किया था। गुलाब का मायके पचंबा थाना अंतर्गत बड़कीटांड़ है। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही गुलाब को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका पति एक बाइक की डिमांड कर रहा था। पुलिस को मिली थी बेहोशी की हालत में गुलाब रविवार शाम को पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराकर नदी पुल पर पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। युवती की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे। 17 जनवरी को गुलाब को भगा कर ले गया था मृतका की मौसी फुलमुनी देवी ने बताया कि सुराबीन हेम्ब्रम शादी की नीयत से इसी साल 17 जनवरी को गुलाब को भगा कर ले गया था। इसके बाद दोनों की परिजनों की मर्जी से उनकी शादी करवा दी गई। एक सप्ताह बाद सुराबीन, गुलाब को प्रताड़ित करने लगा। पीरटांड थाना में आवेदन भी दिया था पति, गुलाब को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर बड़कीगांव के वार्ड सदस्य डिस्टीक हेम्ब्रम ने पीरटांड थाना में आवेदन भी दिया था। डिस्टीक हेम्ब्रम ने बताया कि गुलाब के ससुराल वाले दहेज के रूप में अपाची बाइक की मांग कर रहे थे और गुलाब टुडू को प्रताड़ित कर रहे थे। ————————————————- ये भी खबर पढ़िए ससुराल में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश:पिछले साल ही हुई थी शादी, दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 3 गिरफ्तार पलामू में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। पंडवा थानाक्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी अरुण दुबे की बेटी प्रिया दुबे (21) का शव उसके ससुराल शहर थानाक्षेत्र के निमिया में शुक्रवार को फांसी पर लटका मिला। इधर, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिया की शादी आठ महीने पहले अप्रैल में अरुण तिवारी के पुत्र मणिकांत तिवारी के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी। प्रिया छह बहनों में सबसे छोटी थी। पढ़िए पूरी खबर…


