गिरिडीह में सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत:बाइक से खड़े ट्रक में टक्कर मारने से हुआ हादसा, दोनों जा रहे थे बगोदर

गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई। दोनों बाइक से बगोदर जा रहे थे और रास्ते में उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे दोनों की जान चली गई। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी मृतकों की पहचान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बेड़ो कला निवासी सहदेव मंडल बैठा (56) और सरिया थाना क्षेत्र के कलाली रोड के रहने वाले गौरव कुमार रजक उर्फ टिंकू (34) के रूप में की गई। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई गौरव अपने ससुर सहदेव मंडल के साथ बाइक से बगोदर स्थित अपने नए घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय के पास खड़े ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए बगोदर के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *