गिरिडीह में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल:कम वेतन और देरी से भुगतान के विरोध में दिया धरना, की नारेबाजी

गिरिडीह जिले के 108 एम्बुलेंस कर्मी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने गिरिडीह स्टेडियम के समक्ष विभाग द्वारा आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं करने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया। इतना ही नहीं उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। 108 एम्बुलेंस संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व में हड़ताल किए जाने के बाद उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वाशन मिला था, लेकिन यह आश्वाशन अब तक पूरा नहीं हुआ। इस कारण उनका घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी में सम्मान फाउंडेशन नाम की कंपनी एम्बुलेंस चलाने का टेंडर लिया है, लेकिन वह सभी को सरकार द्वारा तय मजदूरी का भुगतान नहीं कर किसी को 2500, किसी को 3000 आदि का भुगतान कर रही हैं। वेतन भी सही से और समय पर नहीं दिया जा रहा: सचिव मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें न तो अब तक आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया है और ना ही वेतन में बढ़ोतरी की गई है। सबसे बड़ी दुःख की बात यह है कि उनका वेतन भी सही से और समय पर नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण कर्मियों को गाड़ी की किस्त भरने, परिवार का भरण पोषण करने समेत कई समस्याएं सामने आ गई है। इधर, 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी ‘सम्मान फाउंडेशन’ के एससीओ धीरज कुमार कुशवाहा ने बताया कि पीएफ और ईएसआई को लेकर वार्ता चल रही है। कंपनी के वरीय अधिकारी इस मामले पर बात चीत कर रहे हैं। वहीं, सिविल सर्जन एसपी मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। गिरीडीह के हर प्रखंड में 1 एम्बुलेंस है, कुल 15 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *