गिरिडीह में 800 पेटी विदेशी शराब बरामद, 4 गिरफ्तार:डुमरी में तस्करी का भंडाफोड़, बिहार जा रही 75 लाख की शराब जब्त

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने बंगाल से बिहार जा रहे एक ट्रक से 800 पेटी चंडीगढ़ निर्मित विदेशी शराब बरामद की। इस शराब की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक कार भी जब्त की गई, जो ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही थी। कृषि उपज को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर शराब की तस्करी कर रहे थे उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो ऊपरी हिस्से में आलू लदा पाया। संदेह होने पर जब आलू हटाई गई, तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाई हुई मिलीं। उत्पाद विभाग के अधिकारी अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि तस्कर जांच से बचने के लिए कृषि उपज को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर शराब की तस्करी कर रहे थे। इस तरीके से शराब को आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जा रहा था। गिरिडीह जिले के रास्ते कई राज्यों में शराब की आपूर्ति की जा रही थी इस कार्रवाई के दौरान मौके से हरिन्दर सिंह, बिन्दर सिंह, हरपीट सिंह और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी पंजाब और हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर उत्पाद विभाग तस्करी नेटवर्क की आगे जांच कर रहा है। आशंका है कि गिरिडीह जिले के रास्ते कई राज्यों में शराब की आपूर्ति की जा रही थी।य अधिकारी अवर निरक्षक रवि रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई तस्करी माफिया के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार से राज्य को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा था। विभाग ने आश्वासन दिया है कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निगरानी और कड़ी की जाएगी। अवैध शराब की लगातार हो रही तस्करी को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन और उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान तेज करने का संकेत दिया है। इसका उद्देश्य जिले को तस्करी का मार्ग बनने से रोकना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *