गिरिडीह सदर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस मनाया,मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

भास्कर न्यूज |गिरिडीह सदर अस्पताल में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की जांचें निःशुल्क कराई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांचें मुफ्त में की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रेखा झा उपस्थित थी। वहीं डीपीएम नीरज कुमार, डीएम विप्लव बनर्जी, डीसी मुकेश कुमार, एफएलसी नाको देवचरण कुमार, अभिजीत कुमार, सहदेव सहित सदर अस्पताल के कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बीपी एवं शुगर जांच की जिम्मेदारी डोली कुमारी एवं उनकी टीम ने संभाली। वहीं दंत रोग से संबंधित जांच एवं परामर्श दंत चिकित्सक डॉक्टर आसिफ द्वारा किया गया। उनके सहयोगी के रूप में हर्ष कुमार सहित अन्य सहायक कर्मचारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *