गिरिडीह सांसद ने रचा धनबाद बमकांड का षड्यंत्र:सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी बोले- पुलिस केस से फर्क नहीं पड़ता, सीएम हेमंत ने दिए जांच के आदेश

धर्माबांध में हिलटॉप ऑउटसोर्सिंग में गुरुवार को हुई हिंसक झड़प के लिए गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को षड्यंत्रकारी बताया गया है। उन पर यही आरोप लगाते हुए एफआईआर भी किया गया है। एफआईआर में लिखा है कि इस घटना में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने समर्थकों को भड़काया। उन्होंने ही पूरे घटनाक्रम में आपराधिक षडयंत्रकारी की भूमिका निभाई। इस मामले में पुलिस ने पांच अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की हैं। धर्माबांध ओपी प्रभारी कमलेश कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में गिरिडीह सांसद का जिक्र है। इधर इस पूरी घटना के जांच के आदेश सीएम हेमंत सोरेन ने दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। घायल डीएसपी के पिता से की बात मुख्यमंत्री ने दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में घायल एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पिता अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। साथ ही उनके इलाज से संबंधित पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। अगर जरूरत पड़े तो एयर लिफ्ट कर के बेहतर जगह भी भेजने के लिए सरकार तैयार है। सरकार हॉस्पिटल के मैनेजमेंट से बात भी करेगी। बाघमारा ‎‎एसडीपीओ का दुर्गापुर‎ ‎मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां उनके ‎‎स्वास्थ्य में सुधार‎‎ बताया जा रहा है।‎ चिकित्सकों ने गुरुवार ‎की रात ऑपरेशन किया था। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी स्थिति सुधरी ‎है। वे बातचीत भी कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम अस्पताल में देखरेख के लिए मौजूद है। ‎जिले के वरीय अधिकारी एसडीपीओ के स्थिति पर नजर बना रखी है। इधर, डीजीपी अनुराग ‎गुप्ता मिशन अस्पताल पहुंच कर इलाजरत डीएसपी से मिले और उनका हाल जाना।‎‎ 100 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी इस घटना में ओपी प्रभारी ने हिलटॉप के मालिक अशोक अग्रवाल और बीसीसीएल के एरिया-3 के जीएम गणेश चंद्र साहा को भी आरोप बनाते हुए लिखा-दोनों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए आपराधिक षडयंत्र रचा। जिस कारण यह घटना हुई। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकियों में एक पक्ष के झामुमो नेता कारू यादव, उसकी पत्नी, बेटा सहित 62 और दूसरे पक्ष से वकील शेख खालिद समेत 63 लोगों को नामजद किया है। दोनों पक्षों पर मारपीट, पत्थरबाजी, बमबाजी, फायरिंग और आगजनी करने के आरोप हैं। सांसद चौधरी बोले- बीसीसीएल जीएम की कारस्तानी से माहौल बिगड़ा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि पुलिस केस से फर्क नहीं पड़ता। रैयतों को हर साल में न्याय दिलाऊंगा। गुंडों के साथ मिलकर बीसीसीएल जीएम ने पूरा खेल रचा। न एग्रीमेंट हुआ और न फॉरेस्ट-इन्वायरमेंट एनओसी मिला, इसके बावजूद हड़बड़ी में आउटसोर्सिंग को चालू कराना चाहा। पूरे मामले के पीछे कोयला चोरी है। मधुबन थाना प्रभारी भी सस्पेंड, 5 गए जेल एसएसपी ने धर्माबांध ओपी प्रभारी के बाद मधुबन थाना प्रभारी पिकू प्रसाद को भी निलंबित कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 17 को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद वकील शेख खालिद, श्याम कुमार चौहान , रवींद्र यादव, निताई सिंह, हेमंत कुमार ग्याली जेल भेज दिया। झड़प के दौरान गोली से जख्मी इलाजरत सुभाष सिंह को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। जानिए, दर्ज हुई सभी पांच‎ प्राथमिकियों की अहम बातें‎ पहला- आउटसोर्सिंग कंपनी पर हिंसक ‎झड़प में पहली प्राथमिकी में कारू यादव और उसके समर्थकों सहित 62 को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के ‎जेल में बंद शेख गुड्डू के समर्थकों सहित ‎61 को आरोपी बनाया है।‎ दूसरा- आजसू कार्यालय पर अगजनी की‎घटना को लेकर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की ‎गई है। आउटसोर्सिंग स्थल पर हिंसक ‎झड़प की घटना के बाद आजसू कार्यालय‎ में आगजनी की घटना को अंजाम दिया‎ गया था। जिसमें कारू यादव और उसके ‎समर्थकों को आरोपी बनाया गया है।‎ तीसरा – बाघमारा एसडीपीओ पर हमला को लेकर तीसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है।‎जिसमें कारू यादव, कारू यादव का बेटा‎ विनोद यादव, पत्नी, भाई, बजरंगी पासवान ‎व पत्नी समेत 26 नामजद व 70 अज्ञात के ‎खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कारू‎ यादव का बेटा पर पिता को छुड़ाने के लिए ‎एसडीपीओ और पुलिस पर सुनियोजित तरीके से हमला कराने का आरोप है।‎ चौथा – आशा कोठी में गुरुवार को छापेमारी करने के दौरान हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें‎ कारू यादव समेत उसका पूरा परिवार और ‎अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।‎ पांचवां- खरखरी में गुड्डू शेख के आवास पर भी छापेमारी के दौरान पुलिस पर‎ हमला किया गया। इसको लेकर शेख गुड्डू ‎के समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी हुई है।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *