गिरिडीह से तेलंगाना ले जाए जा रहे 4 बच्चों को बोकारो आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो आरपीएफ ने बुधवार को गिरिडीह से तेलंगाना ले जा रहे चार नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया। इसमें दो बालक व दो बालिका शामिल हैं, जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक गिरिडीह से तेलंगाना जाने के लिए बच्चों के साथ एक व्यक्ति सड़क मार्ग से चलकर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचा था। सभी ने संबलपुर एक्सप्रेस की टिकट भी ले लिया था। ट्रेन बोकारो में शाम लगभग 6 बजे थी, तब तक सभी स्टेशन पर बैठे थे और घूम रहे थे। आरपीएफ को संदेह हुआ तो सभी को पकड़कर पूछताछ की गई । ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अंदेशा होने पर इसकी सूचना बाल कल्याण समिति बोकारो को दिया गया। सूचना मिलते ही समिति की अध्यक्ष लीला देवी पहुंची और बच्चों से बातचीत की। अध्यक्ष ने बताया कि नाबालिगों को झूठ बोलकर ले जाने वाले व्यक्ति रामकुमार राय को पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि इन बच्चों को काम करवाने के लिए गिरिडीह से तेलंगाना ले जाया जा रहा था। मामला बाल श्रम और तस्करी का मामला प्रतीत होता है। यह जघन्य अपराध है। बच्चों के परिजनों को संपर्क किया गया है। उन्हें बोकारो बुलाया गया है। बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की जांच के बाद नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिला प्रायोजन समन्वय प्रीति कुमारी व चाल्डलाइन बोकारो के कर्मी, चाल्डलाइन रेलवे के कर्मी की अहम भूमिका थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *