गिरिडीह से लापता किशोरी की पहचान हुई:देवघर में झाड़ी से मिली लाश, 27 जनवरी से गायब थी 17 साल की नीता

देवघर में एक किशोरी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव की झाड़ी में 3 जनवरी को मिली लाश की पहचान गिरिडीह जिले की 17 वर्षीय नीता कुमारी के रूप में हुई। नीता अपने घर से 27 जनवरी से लापता थी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए उसकी तस्वीर आसपास के जिलों में भेजी गई थी। नीता के परिजनों ने देवघर सदर अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उसे गांव ले जाया गया। माता-पिता से अनाथ नीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट देवरी थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस ने पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। इस टीम में देवरी, हीरोडीह, जमुआ और नवडीहा थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है। पुलिस किशोरी की मौत के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नीता की हत्या किसने और क्यों की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *