गिरिडीह NH पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा; दूसरा गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

गिरिडीह-बेंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना दामोदरडीह गांव के पास हुई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल से रांची रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से हुआ फरार चितमाडीह पंचायत के महतोडीह गांव निवासी मो. इमरान और मो. शहादत एक ही बाइक पर सवार होकर गिरिडीह से अपने घर लौट रहे थे। दामोदरडीह गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल पड़े युवकों की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मो. इमरान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मो. शहादत को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर किया गया, जहां से उसे रांची भेजा गया। रांची से कर रहा था पॉलिटेक्निक, कुछ दिन पहले ही आया था घर मृतक मो. इमरान (24) महतोडीह गांव निवासी मो. सरफुद्दीन के पुत्र था। वह रांची में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही घर आए थे। गिरिडीह से दोस्त के साथ लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक व्याप्त है। शव का पोस्टमॉर्टम देर रात किया गया। घायल मो. शहादत को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई सुरेंद्र कुमार सिंह ने क्षतिग्रस्त बाइक और दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। हादसे में दोनों मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *