गीता ग्रंथ ज्ञान और आनंद का खजाना है : जोशी

अमृतसर | श्री गीता सेवा समिति की ओर से न्यू महिंद्रा कालोनी में हवन यज्ञ किया गया। समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में किए यज्ञ में पंडित राधेश्याम शर्मा द्वारा पूजन की। उसके बाद गीता के 12वें और 15वें अध्याय के श्लोक के साथ हवन यज्ञ की पवित्र अग्नि में आहुतियां डालीं। इस मौके पर समिति के चेयरमैन एडवोकेट रजिंदर शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं यज्ञशाला में मुख्य यजमान राजकुमार शर्मा और सुमन शर्मा बने। प्रधान जोशी ने कहा कि गीता ग्रंथ ज्ञान और आनंद का खजाना है। क्योंकि गीता का ज्ञान हमें तनाव से मुक्त करवाता है और प्रभु नाम से सेवा की भावना उत्पन्न करवाता है। महासचिव प्रो. राजेश ने समिति द्वारा करवाए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सुमेश महाजन, विजय महाजन, बंसीलाल, सुरेंद्र आहूजा, मदनलाल, विवेक गुप्ता, बीके सहगल, राजीव शर्मा, दीपक शर्मा, प्रभा, निर्मला र्मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *