मैहर में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका पर्यटक सूचना केंद्र परिसर में कार्यक्रम हुआ। नन्हें बटुकों के गीता श्लोक उच्चारण से माहौल सनातनी हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण सुना और देखा गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। लाड़ली बहनों के खातों में आए सवा 8 करोड़ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 66 हजार लाडली बहनों के खातों में कुल सवा 8 करोड़ रुपए भेजे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महाकाल और गुरुकुल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेश भूषा में भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित नाटकीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा वेद विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बटुकों ने देववाणी संस्कृत में गीता और श्रीमद् भागवत के श्लोक का वाचन किया। 15 लाख में बनेगा गीता भवन विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने सभी को गीता महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश की तरह मैहर में भी 15 करोड़ की लागत से गीता भवन बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने जमीन भी चिन्हित कर ली है। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, पार्षद जितेंद्र पांडे, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे, सीएमओ लालजी ताम्रकार, सीडीपीओ विद्याचरण तिवारी मौजूद रहे।


