तैलिक साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 को:अपना परिचय देने 10 राज्यों से आएंगे युवक एवं युवती

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा 22 दिसंबर को अवधपुरी स्थित एक गार्डन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसमें देश के 10 राज्यों से बड़ी संख्या में युवक-युवती आएंगे और वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए खुले मंच से परिचय देंगे। दो दिन चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर से 7 हजार समाज बंधुओं के आने की उम्मीद है। अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का साहू सभा की प्रदेश इकाईयां प्रचार कर रही हैं। सभा की महिला मंडल प्रदेश मीडिया प्रभारी मिथलेश साहू ने बताया कि सम्मेलन में मछुआ कल्याण् एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार को आमंत्रित किया गया है। सभा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री निवास पहुंचा और राज्यमंत्री को आमंत्रित किया। पंवार ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और सम्मेलन में सहयोग का आश्वासन भी दिया है। राज्यमंत्री से मिलने समाज के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू के नेतृत्व में पहुंचे साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल में आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, राष्ट्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष आभा साहू, राष्ट्रीय युवा कार्यवाहक अध्यक्ष हितेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू एवं आदर्श साहू शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *