बालोद| नगर पंचायत गुंडरदेही ने आवारा कुत्तों के नियंत्रण, सुरक्षा और संरक्षण के लिए अभियान शुरू किया है। नगर पंचायत ने वार्ड 2, में सेंटर स्थापित किया है, जहां आवारा कुत्तों की नसबंदी, स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर फीडिंग प्वाइंट विकसित किए गए हैं, जहां नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अभियान के संचालन के लिए नगर पंचायत ने 5 सदस्यीय टीम गठित की है, जो चिह्नांकित स्थानों पर कुत्तों की देखरेख, निगरानी और भोजन की व्यवस्था करती है। साथ ही, नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए रैबीज टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 30 कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है।


