गुजराती समाज के आनंद और व्यापार मेले में 56 यूनिट रक्तदान किया गया

दुर्ग | गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज का वार्षिक आनंद और व्यापार मेला निर्माणाधीन समाज के भवन पिसेगांव में हुआ। इसका उद्घाटन समाज के भूमि दानदाता दिलखुश भाई परमार ने किया। मेले में 25 स्टाल लगाए गए थे, जिसमें लोगों ने व्यंजनों का आनंद लिया। साथ ही खरीदारी भी की। मैके पर आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें समाज के लोगों ने 56 यूनिट रक्तदान किया। सभी को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। दंत चिकित्सक डॉ. अनुराग बख्शी ने 20 लोगों की निशुल्क जांच की। समाज द्वारा एक स्टाल लगाया गया, जहां से सामान की ​बिक्री से मिली राशि समाज को दान की गई। जन कल्याण समिति के मुकेश राठौड़ इसमें सहयोग दिया। महिला मंडल की विभा बेन परमार, प्रीति बेन टांक, रेखाबेन पढ़ियार, निर्मला बेन गोहिल ने हाउजी खिलाई। संचालन दिलीप पढ़ियार और संजय सोलंकी ने किया। गीत स्पर्धा के निर्णायक रमेश भाई परमार और किशोर भाई गोहिल रहे। इस अवसर पर युवा मंडल के तपेश खोड़ियार, निखिल टांक, कामेश परमार, चिराग राठौड़, उमेश चौहान, विकास पढ़ियार, हर्ष टांक सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *