गुजरात की महिला भक्त का अनूठा तोहफा:महाकाल को शादी की सालगिरह पर अर्पित किया ढाई लाख का सोने का मुकुट

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात की एक महिला भक्त ने ढाई लाख रुपए से अधिक मूल्य का सोने का मुकुट दान किया। मंदिर समिति ने दानदाता का सम्मान कर उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया। रविवार को गुजरात के दाहोद से आई पायल सोनी ने भगवान महाकाल को 29.060 ग्राम वजनी सोने का मुकुट अर्पित किया। उन्होंने बताया कि अपनी शादी की वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने यह भेंट दी है। मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार, मुकुट की कीमत 2.50 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी और कोठारी मनीष पांचाल ने मुकुट प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया। महाकाल मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि और अन्य सामग्री का दान करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *