गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी पहुंचे नाथद्वारा:श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में श्रीजी प्रभु के ग्वाल झांकी के किए दर्शन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बुधवार को वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में पहुंचे। इस दौरान रूपाणी ने श्रीजी प्रभु के ग्वाल झांकी के दर्शन किए। रुपाणी सड़क मार्ग से सुबह 9 बजे नाथद्वारा पहुंचे व प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने मंदिर परम्परानुसार उपरना, रजाई ओढ़ाकर प्रसाद भेंटकर समाधान किया। इस दौरान रूपाणी ने कहा कि आज पूर्णिमा के अवसर पर श्रीनाथजी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है, दर्शन कर बहुत शांति का अनुभव हुआ और प्रभु से यही कामना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खूब तरक्की करें व सभी सुखी और समृद्ध रहे । उन्होंने बताया कि उन्हें राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों के चुनावों की जिम्मेदारी मिली है, वे इसी सिलसिले में आये है और जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इसके बाद रूपाणी मंदिर के मोती महल चौक परिसर से लहुआ पटेल समाज भवन पहुंचे। जहां कुछ समय रूकने के बाद पुनः सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *