गुजरात पुलिस ने जालंधर में ISI जासूस पकड़ा:खुद बनाया था ऐप, उसी से पाकिस्तान में बैन भारतीय न्यूज चैनलों पर चली खबरें-जानकारी भेजता था

पंजाब के जालंधर में गुजरात पुलिस द्वारा कमिश्नरेट पुलिस के थाना भार्गव कैंप के एरिया में छापेमारी कर पाकिस्तान को सूचना देने वाले एक जासूस को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात पुलिस सिटी पुलिस की टीमों की मदद से उक्त उक्त पाकिस्तानी जासूस तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया। गुजरात पुलिस उक्त पाकिस्तानी जासूस को अपने साथ लेकर गुजरात वापस लौट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात पुलिस और भार्गव कैंप पुलिस ने अवतार नगर में छापेमारी कर पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। मोहम्मद मुर्तजा अली ने जालंधर के गांधी नगर में किराए के मकान ले रखा था, वहीं पर वह रहता था। भारतीय चैनलों की न्यूज ISI को मुहैया करवाता था आरोपी मिली जानकारी के अनुसार जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो पाकिस्तान में भारतीय समाचार चैनल आदि बंद हो गए थे। लेकिन मोहल्लद मुर्तजा अली सभी भारतीय समाचार चैनलों पर खबरें सुनता था और सारी जानकारी आईएसआई को मुहैया करवाता था। जिसके जरिए पाकिस्तान की आईएसआई भारत के अंदर चल रहे हालात पर नजर रख रही थी। ये सारा काम अली खुद की बनाई एक ऐप के जरिए करता था, जोकि जिसे यूज कर वह भारतीय जैनलों की सारी जानकारी उक्त ऐप में अपलोड करता था। अली ने इस ऐप को उपलब्ध कराने के लिए पाकिस्तान से काफी पैसा भी मांगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोहल्लद मुर्तजा अली ने चैनलों पर चल रही खबरों सहित अन्य और भी की जानकारियां आईएसआई को मुहैया करवाई थीं। आरोपी ने हाल ही में खरीब 25 मरले का प्लाट गुजरात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार अली ने हाल ही में 25 मरला का प्लॉट खरीदा था। जिस पर वह 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर आलीशान मकान बनवा रहा था। पुलिस ने जब उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपये का लेनदेन पाया गया। आरोपी मोहल्लद मुर्तजा अली मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जब गुजरात पुलिस ने इसका इनपुट जालंधर पुलिस को दिया तो तुरंत पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गुजरात पुलिस की एक टीम जालंधर आई और उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर गुजरात लौट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *