गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 7 राजस्थानियों की मौत:डिवाइडर तोड़कर आया ट्रक कार पर पलटा, मुश्किल से निकाले जा सके शव

गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अमीरगढ़ तालुका के इकबालगढ़ के पास पालनपुर–आबू हाईवे पर हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे एक आइसर ट्रक ने इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के चलते करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस से नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बनासकांठा एसपी प्रशांत सुम्बे मौके पर पहुंचे। इनोवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इकबालगढ़ के पास हाईवे पर जीजे-19-एक्स-8823 नंबर का आइसर ट्रक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रहा था। उसने सामने से आ रही आरजे-22-टीए-3107 नंबर की इनोवा कार को टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला
सूचना पर पीआई बी.डी. गोहिल सहित अमीरगढ़ पुलिस का काफिला तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी 7 मृतकों के शवों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में रखवाया है। वहीं हादसे में गंभीर 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई
अमीरगढ़ पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। एसपी बोले- कार सवार 10 में से 7 लोगों की मौत हुई
बनासकांठा एसपी प्रशांत सुम्बे का कहना है- अमीरगढ़ के इकबालगढ़ गांव के पास राजस्थान की ओर से आ रहा आइसर ट्रक डिवाइडर पार कर इनोवा कार से टकरा गया। कार में सवार 10 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित राजस्थान के निवासी हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *