गुजरात से बीकानेर जा रहा गैस टैंकर पलटा:फलोदी के कोलू पाबूजी टोल पर हुआ हादसा, पुलिस ने 500 मीटर का इलाका खाली कराया

गुजरात से बीकानेर जा रहा गैस से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में घायल टैंकर ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सुबह 9 बजे फलोदी जिले के कोलू पाबूजी टोल प्लाजा पर हुआ। हादसे के 12 घंटे बाद टैंकर को सीधा नहीं किया जा सका है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने काम रोक दिया। सुबह टैंकर को सीधा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार टैंकर में करीब 20 टन एलपीजी गैस भरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, देचू एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए आने जाने वाले वाहनों को पहले ही रोक दिया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है। लोहावट थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया-सुबह 9 बजे कोलू टोल पर गैंस से भरा टैंकर पलट गया था। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। जिसे देचू अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्राइवर के नशे में होने की शंका पर उसका मेडिकल कराया है। दोपहर 3:30 बजे बीकानेर से टैंकर को सीधा करने के लिए बीकानेर से टीम पहुंची। जिससे टैंकर की जांच की। टैंकर के ड्राइवर की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है। जो कि ब्यावर का रहने वाला है। रास्ते को डायवर्ट किया गया है। 500 मीटर तक के एरिया को खाली रखा गया है। गनीमत है कि गैस रिसाव नहीं हुआ। इसके बाद भी गैस टैंकर के पास किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। गैस जांच के लिए जोधपुर और बीकानेर में टीम को सूचना दी गई है। टीम आने के बाद ही पता चल पाएगा कौनसी गैस भरी हुई है। भारत गैस टैंकर गुजरात से बीकानेर जा रहा था। जिसका वजन करीब 35 टन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *