गुड्स टर्मिनल का काम शुरू, झोपड़ियां होने लगी खाली

भास्कर न्यूज | धमतरी चार महीने के भीतर रेलवे का प्रोजेक्ट पूरा करने अब दबाव बढ़ने लगा है। हर हाल में फरवरी तक काम खत्म करना है। रेलवे मंडल के अल्टीमेटम के बाद निर्माण एजेंसी हरकत में आ गई है, जिन्होंने शनिवार से स्टेशन परिसर में गुड्स टर्मिनल(माल गोदाम)बनाने के लिए नींव खनन का काम शुरू कर दिया। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे मंडल की ओर से धमतरी से राजधानी रायपुर को बड़ी रेल लाइन से जोड़ा जा रहा है। रायपुर से मंदिर हसौद होते हुए केन्द्री तक पहले ही बड़ी लाइन बन चुकी है। केन्द्री से धमतरी तक करीब 550 करोड़ की लागत से बड़ी लाइन बिछाई जा रही है। 67 किमी में से 51 किमी पटरी बिछ चुकी है। इसका काम हर हाल में फरवरी-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को स्टेशन परिसर में माल गोदाम निर्माण के लिए नींव खनन शुरू कर दिया गया है। यूनिपोल भी लगाए जा रहे है। पानी टंकी का काम अधूरा है। आसपास अतिक्रमण हटाने के बाद इस काम में तेजी आने की बात कही जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार जल्द ही रेलवे विभाग की टीम धमतरी पहुंचकर अतिक्रमण हटाकर अपनी चतुर सीमा को सुरक्षित करेगी। कार्रवाई की डर से लोग अपनी झोपड़ियों को भी हटाने लगे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *