जालंधर| न्यू प्रेम नगर स्थित सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गुड लक पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर रोनित मल्होत्रा को मास्टर सेठ हुक्म चंद और सुमन को मिस सेठ हुक्म चंद चुना गया। वहीं रणबीर शर्मा ने मिस्टर हैंडसम तथा निहारिका ने मिस चार्मिंग का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल ममता बहल ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के आदर्श वाक्य ‘डू योर जॉब वेल’ को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।


