गुना की लापता नाबालिग बिहार में मिली:बेगूसराय से दस्तयाब कर लाई पुलिस; परिजनों को सौंपा, जनवरी में घर से निकली थी

गुना शहर की कैंट पुलिस ने करीब 1 साल से लापता एक नाबालिग लड़की को बिहार के बेगूसराय जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस टीम उसे लेकर गुना पहुंची और कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। जानकारी के मुताबिक, 19-20 जनवरी 2025 की दरमियानी रात कैंट थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 20 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बेगूसराय में मिली लोकेशन, टीम ने डाला डेरा
पुलिस ने तलाश के लिए मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। इसी दौरान पुलिस को नाबालिग के बिहार के बेगूसराय जिले में होने की पक्की सूचना मिली। खबर मिलते ही कैंट थाने की एक विशेष टीम बिहार रवाना हुई। टीम ने वहां लगातार प्रयास कर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। CWC के आदेश पर घर भेजा
नाबालिग को गुना लाने के बाद पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति (CWC) की अध्यक्ष डॉ. नीरू शर्मा के समक्ष पेश किया। समिति की आवश्यक कार्यवाही पूरी होने के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अफसरों के निर्देशन में मिली सफलता
कैंट पुलिस ने बताया कि एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। पुलिस लगातार अपहरण और गुमशुदगी के मामलों में बच्चों को खोजकर परिवारों से मिलाने का काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *