गुना के आरोन में हटाया गया अतिक्रमण:बस स्टैंड, बाजार से 50 से ज्यादा अवैध दुकानें हटाई; 200 कर्मचारियों की टीम रही मौजूद

जिले के आरोन में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। नेहरू पार्क से लेकर बाजार तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 50 से ज्यादा अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। ADM अखिलेश जैन खुद पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार आरोन में बस स्टैंड, दास हनुमान मंदिर, मोबाइल गली, नेहरू पार्क की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण था। इस कारण आरोन में बार-बार जाम की स्थिति बनती थी। गुमटी रखकर अतिक्रमण किया गया था। तो वहीं कुछ जगह टीन शेड बना लिए गए थे। प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले एक हफ्ते से लगातार मुनादी करा रहा था। बुधवार सुबह ADM अखिलेश जैन, SDM मुकेश बमनाह, तहसीलदार रुचि अग्रवाल के नेतृत्व ने राजस्व, नगरपालिका और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। लगभग 200 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम इसमें शामिल रही। यहां सबसे पहले बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। यहां 20 से ज्यादा गुमटियां रखकर अतिक्रमण किया गया था। JCB से सभी गुमटियां हटाई गईं। बस स्टैंड को पूरी तरह क्लियर किया गया। इसके बाद दास हनुमान मंदिर, मोबाइल गली, गायत्री मंदिर गली से लेकर नेहरू पार्क तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां भी कई गुमटियां और टीन शेड बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन की टीम ने इस पूरे अतिक्रमण को हटाया। 50 से ज्यादा अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला। ADM अखिलेश जैन फायर ब्रिगेड के ऊपर खाद होकर पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे। आरोन तहसीलदार रुचि अग्रवाल ने बताया कि नगर परिषद आरोन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाकर क्लियर कराया गया है। इसके अलावा दास हनुमान मंदिर, मोबाइल गली, गायत्री मंदिर गली से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *