गुना नपा अध्यक्ष का टेकरी मंदिर में सम्मान:वाटर हार्वेस्टिंग में देश में पहला नंबर आने पर शॉल-श्रीफल भेंट; पति बोले- टेकरी सरकार को समर्पित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग (जल संचय) में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर गुना नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविन्द गुप्ता का सम्मान किया गया। श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट ने एक कार्यक्रम आयोजित कर नपा अध्यक्ष का शॉल-श्रीफल से स्वागत किया। ट्रस्ट के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में 18 नवंबर को जल संचय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नपा अध्यक्ष को दिल्ली में सम्मानित किया था। गुना नगरपालिका पूरे देश में पहले नंबर पर आई है। इस उपलब्धि के लिए इनाम स्वरूप 25 लाख रुपए की राशि भी गुना नगरपालिका को मिलेगी। पार्षद और इंजीनियरों को पहनाई राम नाम पट्टिका इस बड़ी उपलब्धि के लिए ट्रस्ट ने नपा अध्यक्ष के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, पार्षद महेंद्र कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह, उपयंत्री सुनील जैन, शिवराज सिंह सिकरवार, नरेन्द्र नानोरिया, विवेक श्रीवास्तव और रामकृष्ण को राम नाम की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। बोले- टेकरी सरकार के चरणों में समर्पित अध्यक्ष पति अरविंद गुप्ता ने इस सफलता को भगवान की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार टेकरी सरकार की देन है और हम इसे उन्हीं के चरणों में समर्पित करते हैं। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में टेकरी ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष चिरोंजीलाल प्रजापति, सचिव ओमप्रकाश बरोनिया, कोषाध्यक्ष गुलशन जुनेजा, जगदीश अग्रवाल, महावीर चौहान और आलोक नायक मौजूद रहे। वहीं नगरपालिका की ओर से शकील खान, अमित आर्य नीटू, बंटी खरे, धर्मेन्द्र धाकड़ और जय दहिया आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *