गुना में कार पर पलटा अनाज से भरा ट्रक:तहसीलदार, आरआई और पटवारी घायल, जमीनी विवाद सुलझाने गए थे

गुना में बुधवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी और उस पर पलट गया। हादसे में कार में सवार तहसीलदार, RI और एक पटवारी घायल हो गए। सभी लोग एक जमीनी विवाद के निराकरण के लिए गए थे, लौटते समय हादसा हो गया। गंभीर चोट आने से तहसीलदार को ICU में भर्ती कराया गया है। गुना तहसील में पदस्थ तहसीलदार अनुराग जैन पगारा इलाके में जमीन विवाद सुलझाने गए थे। कार में उनके साथ आरआई कुलदीप गुप्ता और पटवारी महेंद्र रघुवंशी भी सवार थे। शाम करीब 5:30 बजे काम खत्म कर सभी वापस गुना लौट रहे थे। शहर से 10 किलोमीटर दूर मावन के पास उनकी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रहे एक ट्रक ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी और फिर गाड़ी पर ही पलट गया। टक्कर लगते ही कार पलटी खा गई। ट्रक के पलटते ही मक्के से भरी बोरियां कार के ऊपर गिर गईं। तहसीलदार सहित सभी लोग गाड़ी में ही दब गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा मौके पर पहुंचे। तीनों को गाड़ी से बाहर निकलवाया। फिर अपनी गाड़ी में सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। तहसीलदार अनुराग जैन के सिर में चोट आई है। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, जिला पंचायत CEO प्रथम कौशिक, SDM शिवानी पांडे, तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *