गुना जिले में पुलिस ने जुए और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोन और कोतवाली क्षेत्र से कुल 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन ठिकानों से करीब 2.48 लाख रुपए का मशरूका (नकद और मोबाइल) जब्त किया है। आरोन में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर 18 जुआरियों को पकड़ा, जिनसे 2.36 लाख का माल मिला। वहीं, गुना शहर में निर्माणाधीन मल्टी में जुआ खेलते 8 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनसे 12 हजार रुपए बरामद हुए हैं। आरोन: 18 जुआरी पकड़ाए, 10 मोबाइल और कैश जब्त एसपी अंकित सोनी के निर्देशन और एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। एसडीओपी दीपा डोडवे के नेतृत्व में टीम ने चबूतरा मोहल्ला स्थित जैन मंदिर के पास और गऊशाला के पास दबिश दी। पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 18 जुआरियों पर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इनके पास से 24,550 रुपए नकद और 2.12 लाख रुपए कीमत के 10 मोबाइल सहित कुल 2.36 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। जैन मंदिर के पास से ये पकड़ाए: राजू पुत्र सुनील जैन, भैयालाल पुत्र फूलचंद ग्वाल, रविन्द्र पुत्र सुरेश परिहार, जितेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिकरवार, मुकेश पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, सौरभ पुत्र सुरेश चंद्र जैन, भोला पुत्र सरदार साहू, रामब्रेश पुत्र मुन्नालाल साहू, रोहित पुत्र रघुवीर परिहार, आदित्य पुत्र आजाद जैन (सभी निवासी चबूतरा मोहल्ला, आरोन), मोहित पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा (किला मोहल्ला) और गोविन्द पुत्र मनोज प्रजापति (अशोकनगर रोड)। गऊशाला पठार से ये पकड़ाए: कप्तान सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह बंजारा (बरकुआ राघौगढ़), अर्जुन सिंह पुत्र राय सिंह भील (किरर्या आरोन), प्रहलाद सिंह पुत्र मेहताब सिंह भील (चिकटा आरोन), मुकेश पुत्र बाबूलाल बंजारा (चिकटा), हरिचरण पुत्र खिल्लू अहिरवार (ककरूआ) और सुनील पुत्र चंद्रभान यादव (गऊमुख राघौगढ़)। निर्माणाधीन मल्टी में चल रहा था जुआ कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर की विन्ध्यांचल कॉलोनी में भुजरिया तालाब के पास एक निर्माणाधीन मल्टी में कुछ लोग गिरोह बनाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वहां से 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 12,200 रुपए नकद और ताश की गड्डी जब्त की है। सभी 8 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने इन्हें पकड़ा: सरफराज पुत्र सत्तार कुरैशी (25) निवासी कर्नेलगंज, अंशुल पुत्र अशोक कुमार जैन (32) निवासी चौधरी मोहल्ला, मनोज पुत्र मुकेश रजक (22) निवासी शिवाजी नगर, सुनील पुत्र रामप्रसाद पाल (23) निवासी बूढ़े बालाजी, संजू पुत्र परमाल साहू (26) निवासी बूढ़े बालाजी, अब्दुल माजिद पुत्र राशिद कुरैशी (25) निवासी कर्नेलगंज, गोमसी पुत्र राजेश कुमार जैन (26) निवासी तलैया मोहल्ला और मौहम्मद आमिर पुत्र मौहम्मद आजम कुरैशी (31) निवासी कुंदन निवास धर्मशाला।


