गुना में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:15 साल की लड़की को बहला फुसलाकर ले गया; दो दिन तक उसके साथ किया गलत काम

शहर के कैंट इलाके में नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद नाबालिग के साथ गलत काम किया। पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपी को पकड़ लिया है। कैंट पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी को थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया था कि उसकी बेटी अचानक घर से कहीं चली गई। उसकी सब जगह तलाश कर ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिग की खोज शुरू की। इसी दौरान 24 जनवरी को नाबालिग को बरामद कर लिया। उसने अपने बयानों में बताया कि सुनील सहरिया निवासी ग्राम हिनोतिया थाना म्याना का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील सहरिया के विरुद्ध रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लग गई। इसी क्रम में तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी सुनील पुत्र चंदू उर्फ चंद्रभान सहरिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम हिनोतिया थाना म्याना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *