गुना की नानाखेड़ी मंडी से दो पिकअप मक्का चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने आरोपी किसान राज साहू (21) को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की फसल बेचकर मिले 90 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त 8 लाख रुपए की पिकअप जब्त की है। आरोपी ने 18-19 नवंबर की रात खुद ही चोरी की साजिश रची थी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पड़ोसी की फसल साथ लाया, फिर आ गया लालच शिकायतकर्ता रवि साहू और आरोपी राज साहू दोनों पड़ोसी हैं। राज अपनी फसल बेचने गुना आ रहा था, तो रवि ने अपनी फसल भी उसे बेचने के लिए दे दी। राज दोनों की फसल लेकर गुना आ गया, लेकिन यहां अचानक उसके मन में लालच आ गया। उसने एक पिकअप नानाखेड़ी मंडी में खड़ी की और दूसरी पिकअप दशहरा मैदान में खड़ी कर दी।का रही। CCTV में पकड़े जाने के डर से भागा दोनों पिकअप अलग-अलग जगह खड़ी करने के बाद वह खुद ही कैंट थाने शिकायत करने पहुंच गया। पुलिस सबसे पहले उसे लेकर मंडी पहुंची और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। राज को लगा कि वह पिकअप खड़ी करते हुए CCTV में दिख जाएगा, तो उसने पुलिसकर्मियों से बाथरूम जाने का बहाना बनाया और वहां से भाग निकला। यहीं से पुलिस का शक उस पर गहरा गया। छत्तीसगढ़ में काटी फरारी, लौटने पर गिरफ्तार मंडी से फरार होने के बाद राज छत्तीसगढ़ भाग गया और वहां कुछ दिन फरारी काटी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। कुछ दिन पहले उसे लगा कि मामला शांत हो गया होगा, इसलिए वह गुना लौट आया। भनक लगते ही पुलिस ने दबिश देकर ग्राम बगोनिया, थाना म्याना निवासी राज पुत्र मुरारीलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया। 60 क्विंटल मक्का चोरी की थी रिपोर्ट 18-19 नवंबर की रात रवि साहू की करीब 60 क्विंटल मक्का चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की। इस कार्रवाई में एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में टीआई अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, गौरीशंकर सांसी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, शुभम रघुवंशी, राजू बघेल, सूर्यभान जाट और अभिनेष रघुवंशी की भूमिका रही।


