गुना में युवक के हाथ पैर रस्सी से बांधकर मारपीट:रिश्तेदार घर से बुलाकर ले गए; आंगन में बांधकर की पिटाई; बहु को भी मारी लात

जिले के फतेहगढ़ इलाके में एक युवक के साथ उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। रिश्तेदार युवक को उसके घर से पकड़कर अपने घर ले गए। वहां आंगन में उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। डंडों से मारपीट की गई और इसके बाद उसे घर से बाहर फेंक दिया। फतेहगढ़ इलाके के बनियानी (कुड़का) गांव के रहने वाले सोनू(30) पुत्र मन्ना बंजारा ने गुरुवार को फतेहगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रात करीब 12.30 बजे की बात है, वह खेत से आकर अपने घर वालों के साथ चूल्हे में आग जलाकर ताप रहा था। तभी घर के बाहर उनका रिश्तेदार मलखान बंजारा आया और उसने आवाज लगाई। घर बुलाकर ले गए फिर की मारपीट
आवाज सुनकर सोनू ने घर से बहर निकलकर देखा तो बाहर मलखान, उसके भाई हीरालाल पुत्र हरदया बंजारा और उनके परिवार का कालू बंजारा तीनो खडे थे। तीनों सोनू को बुलाकर मलखान के घर पर ले गये। उसके घर के आंगन में पहुंचकर मलखान मुझसे बोलने लगा कि तू मेरे घर पर क्यों आया था। इसी बात को लेकर तीनों उसे गालियां देने लगे। सोनू ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिये। मलखान और हीरालाल ने उनकी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में उसे शरीर में कई जगह चोटें आईं। पीछे से सोनू को बचाने छोटा भाई हेमराज बंजारा और बहु मीना बंजारा आये, तो हीरालाल और जैता ने उसकी थप्पड से मारपीट कर दी। हीरालाल ने बहु मीना को लात मार दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *