गुना में शेरवानी और धोती पहनाकर रावण का दहन:दशहरा मैदान में रामलीला के बाद हुआ राम रावण युद्ध; रामायण की आरती के साथ समापन

गुना में दशहरे के अवसर पर 51 फीट के रावण का दहन किया गया। दशहरा मैदान में कार्यक्रम हुआ। इससे पहले भगवान राम की यात्रा बाजार में होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यहां युद्ध के बाद रावण दहन हुआ। भगवान राम ने जलता हुआ तीर छोड़ा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी और हजारों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे। रावण को शेरवानी और धोती पहनाई
बता दें कि इस बार 51 फीट का रावण बनाया गया था। बदलते फैशन का असर इस बार रावण पर भी देखने को मिलेगा। हर बार रावण का दहन धोती- कुर्ते में होता था। लेकिन इस बार दूल्हे की तरह शेरवानी पहनाई गई और उसे सजा-धजा कर तैयार किया गया। इस बार रावण नए लुक में दिखा। गोल्डन कलर में रावण की ड्रेस बनाई गई थी। राम की शोभायात्रा निकाली
सार्वजनिक श्री रामलीला एवं दशहरा पर्व समिति द्वारा गल्ला मंडी में आयोजित की जा रही रामलीला से गुरुवार शाम को भगवान राम की यात्रा शुरू हुई। इसमें एक रथ में भगवान राम के साथ लक्ष्मण जी और हनुमान जी बैठे हुए थे। वहीं एक दूसरे रथ पर रावण और उसकी टोली चल रही थी। यह यात्रा सदर बाजार, हाट रोड, हनुमान चौराहा, कैंट चौराहा होते हुए दशहरा मैदान तक पहुंची। यहां पहले अतिथियों ने भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान की आरती उतारी। इसके बाद राम-रावण संवाद शुरू हुआ, जो आखिर में युद्ध के पड़ाव पर पहुंचा। इसके बाद भगवान राम ने आग जलता हुआ तीर छोड़ा, जो रावण के पुतले में जाकर लगा। तीर लगते हैं भगवान राम की जय-जय कार के नारे आयोजन स्थल पर गूंजने लगे। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने सभी को विजयादशमी की बधाई दी। नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने सभी को दशहरा की बधाई देते हुए इस पर्व को असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई की जीत बताया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, SP अंकित सोनी ने भी सभी को पर की बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक रावण दहन देखने पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *