जिला हॉकी संघ के प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत आज (शुक्रवार) से हो गई। एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में टूर्नामेंट की शुभारंभ हुआ। बता दें कि जिले में पहले बार प्रदेश स्तर की महिला हॉकी चैंपियनशिप हो रही है। इसमें प्रदेश के 18 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन करने के बाद ग्राउंड पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी के साथ जिला हॉकी संघ के सचिव बृजेश दुबे, अनिल सूद, अनिल नायक, मुरारी शर्मा, सुनील अग्रवाल शुभम, हरि विजयवर्गीय सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी मंचासीन रहे। संचालन शेखर वशिष्ठ ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सिन्हा ने बताया कि उनका हॉकी से एक अलग तरह का जुड़ाव रहा है। जिस समय वे स्कूल में पढ़ते थे, उस स्कूल के उनके सीनियर खिलाड़ियों ने बाद में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनके स्कूल के पांच खिलाड़ी ओलिंपिक में भारत की टीम में खेले। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाइयां दीं। पहला मैच शिवपुरी और नीमच के बीच हुआ
प्रतियोगिता का पहला मैच शिवपुरी और नीमच के बीच खेला गया। इसमें शिवपुरी टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए नीमच को 15-0 से हराया। शिवपुरी की खिलाड़ी प्रियंका ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए। टीम ने पहले क्वार्टर में ही 6 गोल किए। दूसरे क्वार्टर में भी 6 गोल किए गए। सेकेंड हाफ में टीम ने तीन गोल किए। इनमें 12 फील्ड गोल हुए और तीन गोल पेनल्टी कॉर्नर से मिले। वहीं नीमच की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरा मैच देवास और बैतूल के बीच खेला गया। इसमें शुरू से ही बैतूल की टीम का दबदबा रहा। बैतूल ने देवास की टीम को 8-0 से हराया। तस्वीरों में देखिए टूर्नामेंट…


