गुना में 1200 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त:ब्यावरा के व्यापारी को भेजी जानी थी; नगरपालिका की टीम ने डेढ़ लाख का माल रखा

शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में नगरपालिका की टीम ने छापा मारकर 1200 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त की है। ये पॉलीथिन ट्रांसपोर्ट से आई थी और ब्यावरा जा रही थीं। टीम ने पॉलिथीन जब्त कर 11 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की है। नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अमानत पॉलिथीन के ट्रांसपोर्ट की सूचना मिली थी। इसके लिए एक व्यक्ति को इंडस्ट्रियल एरिया में खड़ा किया गया। उसने बताया कि एक गोदाम में पॉलीथिन रखी हुई है। उसकी सूचना मिलने पर नगरपालिका की टीम ने छापा मारा। यहां एक गोदाम से 40 कट्टे पॉलीथिन के बरामद हुए। हर कट्टे में 30- 30 किलो पॉलिथीन थी। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। टीम ने पॉलिथीन को जब्त कर लिया है। यहां से पॉलीथिन ब्यावरा के मनीष नामदेव के यहां जाने वाली थी। उन्होंने बताया कि अब बाजार में बायो डीग्रेडेबल पॉलीथिन आ चुकी है। वह कुछ ही समय में मिट्टी बन जाती है, जबकि जो पॉलीथिन जप्त को गईं है, वह सैकड़ों वर्षों तक इसी तरह रहती है। उसे अगर मवेशी खा लें, तो उनकी जान का भी खतरा रहता है। इसलिए इस पॉलीथिन को जब्त किया गया है। साथ ही दुकानदारों से भी अपील है कि अमानक पॉलीथिन का उपयोग बंद कर दें। उसकी जगह बायो डीग्रेडेबल पॉलीथिन का उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *