गुमला की सुप्रीति कच्छप ने इंडियन ग्रांड प्रिक्स एथलेटिक्स में जीता रजत

रांची| झारखंड की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुप्रीति कच्छप ने बेंगलुरू (कर्नाटक) में आयोजित प्रथम इंडियन ग्रांड प्रिक्स 1 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा 28 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में सुप्रीति ने 5000 मीटर दौड़ में 16:54.23 सेकेंड का समय लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश की बेबी ने हासिल किया, जबकि कांस्य पदक रेलवे की पूनम दिनकर के नाम रहा। गिरीडीह की संघमित्रा महता ने प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *