गुमला के घाघरा ब्लॉक परिसर के मंदिर में तोड़फोड़:आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरदगा-गुमला सड़क जाम किया, पुलिस जांच में जुटी

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड परिसर स्थित बजरंगबली और शिव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोग साफ-सफाई और पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई छोटी मूर्तियां क्षतिग्रस्त थीं। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुमला-लोहरदगा सड़क को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि धर्म और आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, इंस्पेक्टर विनय कुमार और थानेदार पुनीत मिंज मौके पर पहुंचे। वे मामले की पूछताछ और छानबीन कर रहे हैं। यह मंदिर कई वर्षों पुराना है और स्थानीय लोगों की इसमें गहरी आस्था है। सावन और रामनवमी के दौरान यहां विशेष भीड़ उमड़ती है। यह शरारती तत्वों का काम लगता है: एसडीपीओ एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि यह शरारती तत्वों का काम लगता है। पुलिस दोषियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *