गुमला में अवैध बियर से भरा ट्रक पकड़ा:1020 पेटी बियर जब्त, राजस्थान के दो तस्कर बिहार ले जा रहे थे शराब

गुमला पुलिस ने पुगु बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1020 पेटी अवैध बियर जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुमला एसपी हरीश बिन जमा के मुताबिक, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक रांची की तरफ से आता दिखा। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर ड्राइवर ट्रक तो तेज गति से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोका। झारखंड के रास्ते बियर को बिहार ले जा रहे थे पकड़े गए आरोपियों में ट्रक चालक अकबर खान (21) और उप-चालक शरीफ खान (22) शामिल हैं। ट्रक की तलाशी में बियर की पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 24 कैन बियर थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड के रास्ते बियर को बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ सुरेश कुमार यादव, गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुलिस निरीक्षक विनय कुमार महतो, सनी सुनील कुमार और हवलदार नामजन समद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *