गुमला में इंटर के छात्र ने फांसी लगा दी जान:अमरूद के पेड़ पर लटकती मिली लाश, दोस्तों संग पिकनिक से लौटा था

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बर्राग गांव में शुक्रवार तड़के एक छात्र ने घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इंटर महाविद्यालय टाना भगत घाघरा के 17 वर्षीय छात्र मुकेश उरांव, पिता सीता उरांव, के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 3 बजे की है। प्रेम प्रसंग में सुसाइड करने की आशंका सूचना मिलने पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर शंकर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि दबी जुबान लोग प्रेम प्रसंग की आशंका जाहिर कर रहे हैं। रात में दूसरे के घर में सो गया था मृतक के परिजन अजय उरांव ने बताया कि मुकेश उरांव अपने दोस्तों के साथ 1 जनवरी को पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक से लौटने के बाद उसने रात का खाना खाया और किसी दूसरे के घर में सो गया था। सुबह करीब 3 बजे वह उठा और अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। मुकेश अपने चार भाई-बहनों में से एक था। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *