गुमला में एंबुलेंस चालक की लापरवाही से मरीज की मौत:सड़क हादसे में जख्मी को किया रिम्स रेफर, एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय ड्राइवर भागा

गुमला में एक सड़क दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई। सड़क हादसे में जख्मी मरीज को सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया। परिजनों ने मरीज को एंबुलेंस में डाला, इधर ड्राइवर भाग निकला। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस में पड़े रहने के कारण मरीज की मौत हो गई। गुमला-रांची रोड पर हुई थी बाइक-स्कूटी में टक्कर मृतक की पहचान धौठा टोली गांव के 50 वर्षीय अजय तिग्गा के रूप में हुई है। अजय के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागफेनी के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में अजय तिग्गा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया स्थानीय लोगों ने घायल को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। सिसई थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इधर, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया। एंबुलेंस ड्राइवर बिना सूचना दिए कहीं भाग निकला परिजनों ने कॉल कर एंबुलेंस बुलाया। जब वे मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट कर रहे थे, तभी चालक बिना किसी को कुछ बताए फरार हो गया। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस में बिना सहायता के पड़े रहने के कारण अजय की मौत हो गई। अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई परिजनों का आरोप है कि उन्होंने समय पर ऑक्सीजन की मांग की थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने यह सुविधा नहीं दी। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए। परिजनों ने गुमला डीसी को आवेदन दिया गुमला सदर के एसआई अरबिंद कुमार ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुमला डीसी को आवेदन दिया है। वे जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *