गुमला में ऑटो पलटने से एक की मौत, एक जख्मी:कुम्हारी जा रहे थे दोनों दोस्त, बनागुटू के पास ऑटो अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बनागुटू के पास बसिया-सिसई रोड पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बसिया प्रखंड के कोलेबिरा अघरमा गांव निवासी 32 वर्षीय विक्रम केरकेटा और उसके दोस्त 40 वर्षीय सुजीत डूंगडूंग किसी काम से कुम्हारी जा रहे थे। बनागुटू के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सुजीत डूंगडूंग को मृत घोषित कर दिया। विक्रम केरकेटा का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *