गुमला में घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात:भाभी ने लाठी से पीटकर की देवर की हत्या, खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला में पारिवारिक विवाद ने भयानक रूप ले लिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर में एक भाभी ने अपने देवर की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रामलाल सियोर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ खाना खा रहे थे। रामलाल सियोर ने किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू कर दिया। इससे क्रोधित होकर उसकी भाभी लालो सियोर ने घर में रखी लकड़ी की लाठी से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने लाठी को जलाया घटना के बाद आरोपी भाभी ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी को जला दिया। स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर थाना को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेज दिया। आरोपी भाभी लालो सियोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *