गुमला के विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र में बीती रात और गुरुवार को एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया। अचानक हाथी के क्षेत्र में आने के बाद लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। हाथी ने सबसे पहले बेती गांव में चंद्रेश उरांव और चंद्रदेव उरांव के घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घरों की दीवारें और दरवाजे तोड़कर अंदर रखा चावल, मक्का और अन्य अनाज खा लिया। ग्रामीणों ने मशालें जलाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर हाथी को गांव से भगाया। इसके बाद हाथी तुसरुकोना गांव की ओर चला गया। यहां उसने मनजीत उरांव के घर को नुकसान पहुंचाया और भंडारित अनाज खा गया। इसके बाद गुरुवार को हाथी सरकारी विद्यालय के किचन शेड में घुस गया। वनविभाग के किसी अधिकारी ने जायजा नहीं लिया: ग्रामीण हाथी ने लोहे का गेट तोड़कर मिड-डे मील का रखा हुआ चावल, दाल, आलू आदि खा लिया। इस घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक वन विभाग के किसी अधिकारी या टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया है। उनका कहना है कि यदि हाथी को तुरंत नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह मानव जीवन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आपदा राहत कोष से त्वरित मुआवजा देने की डिमांड प्रभावित चंद्रेश उरांव, चंद्रदेव उरांव और मनजीत उरांव गरीब किसान हैं। इन परिवारों के पास अब न तो रहने का सुरक्षित ठिकाना बचा है, न ही खाने के लिए अनाज। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से कई मांगें की हैं। वे पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से त्वरित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। स्कूल किचन की मरम्मत कर मिड-डे मील की आपूर्ति फिर से बहाल करने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग को हाथी को पकड़कर जंगल में छोड़ने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देने की मांग की है। —————————— ये भी खबर पढ़िए तस्वीरें लेने पहुंचा, हाथी ने पैरों से कुचलकर मारा डाला:फिसलने से गिरा युवक भाग ना पाया, हाथी ने सूड से उठाकर जमीन पर पटका कोडरमा में बुधवार को हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई। युवक हाथी की तस्वीर लेने के लिए उसके पास पहुंच गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और युवक जमीन पर गिर गया। इसी बीच हाथी ने युवक को सूड से उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया फिर पैरों से कुचल कर मार डाला। पढ़िए पूरी खबर…


