गुमला में तार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया:4 आरोपी गिरफ्तार, सरगना के खिलाफ 14 मामले दर्ज

गुमला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला स्तर पर सक्रिय बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में भरनो पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरोह ने 11 दिसंबर को भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा जंगल से बनटोली दोहर तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन को काटकर चुरा लिया था। इस चोरी से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कबाड़ी की दुकान से तार बरामद गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना मुर्शीद बक्स (पहाड़केशा निवासी), सेराज अंसारी (मेलानी गांव), शेख तैफुल उर्फ पप्पू और तौसीफ मल्लिक (दोनों चचकोपी गांव निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की गई तार को रांची स्थित एक कबाड़ी की दुकान से बरामद कर लिया है। विशेष रूप से, गिरोह का सरगना मुर्शीद बक्स एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में थानेदार कंचन प्रजापति, एसआई मंटू चौधरी, अभिनन्दन कुमार, विजय लकड़ा सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *