गुमला पुलिस ने सोमवार को तार जाली फैक्ट्री के पीछे से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10.120 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों में खोरा निवासी 25 वर्षीय रितेश कुमार लाल, 24 वर्षीय अभिषेक दास और 22 वर्षीय सूरज सिंह शामिल हैं। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद थानेदार महेंद्र करमाली के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर कुछ विद्यार्थी और संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने काले रंग की स्कूटी पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। सूरज सिंह जनवरी 2025 में भी जेल जा चुका है तलाशी में आरोपियों से एक वेट मशीन, चांदी की चेन, तीन मोबाइल और 9,200 रुपए नगद बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विद्यार्थियों को 4 हजार रुपए प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर बेचते थे। आरोपी सूरज सिंह जनवरी 2025 में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


