गुमला में दीवार गिरने से एक की मौत:करमा पर्व से लौट खाना खाते समय हुआ हादसा, दीवार के मलबे में दबने से गई जान

गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के महूगांव टंगराटोली में एक दुखद घटना सामने आई। मिट्टी की दीवार गिरने से 45 वर्षीय लीचा उरांव की मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है। लीचा उरांव करमा कार्यक्रम में शामिल होकर भरनो से अपने घर लौटे थे। खाना खाने के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुखिया सुकेश उरांव ने भी घटनास्थल का दौरा किया बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला के सदर अस्पताल भेज दिया। पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जानकारी ली। करमा पर्व के दिन घटी इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव में मातम का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *