गुमला में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत:बाइक डिवाइडर से टकराई और बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला

झारखंड के गुमला जिले में बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली दुर्घटना घाघरा-गुमला सड़क पर खरका के पास हुई, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में ईरो गांव के 25 वर्षीय भैया राम उरांव (पिता-सुकरा उरांव) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। टोटो थाना के एसआई एनामुयेल कोनगाड़ी के अनुसार, युवक दोदांग से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया दूसरी दुर्घटना बिशुनपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां जाहुप निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुखिना ब्रिजिया बिशुनपुर बाजार से देर शाम को पैदल अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले बिशुनपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *