गुमला में धूमधाम से सरस्वती पूजा मनी, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

डुमरी | प्रखंड में विद्या, बुद्धि और कला की देवी माँ सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मंदिरों और शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। डुमरी स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर सहित प्रखंड के जयरागी, नटावल, खेतली समेत अन्य गांवों में पूजा-अर्चना विधिवत रूप से की गई। इसके अलावा प्रखंड के कई सरकारी व निजी स्कूलों में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती से ज्ञान, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डुमरी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना का दायित्व शशांक शेखर पांडेय द्वारा निभाया गया। + गुमला |पूरे जिले में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाई गई। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की। बसंत पंचमी को को हिंदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। इस विशेष दिन पर इलाके में गृह प्रवेश, विदाई समारोह, नए व्यापार का शुभारंभ होता जगह-जगह देखा गया। इस मौके पर कई शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग तरह से इस समारोह का आयोजन किया गया। पूजा के अवसर पर अलग ही नजारा देखा गया। सुबह से ही बच्चों और भक्तों को पूजा की तैयारी में लीन देखा गया। प्रतिमा को + बच्चों ने धूमधाम से की पूजा न्यू मां शारदे क्लब केदार बागान में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर बच्चों धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना किया। इस पुनीत कार्य में क्लब के मुख्य कार्यकर्ताओं में अभिनव करण, श्लोक राज, आकर्ष मिश्रा, राज प्रसाद, विशाल कोहली, प्रणय कुमार साहू, सक्षम कुमार, प्रणव प्रांजल, ऋषभ अग्रवाल, सक्षम मिश्रा, सोनू कुमार, कोमल मिश्रा, निशा कारण, मुस्कान कुमारी, मन्नू कुमारी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *