गुमला के सुरसांग थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, पीड़िता की तीन सहलियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुरसांग थाना प्रभारी मुकेश प्रसाद टुडू ने बताया कि सुरसांग थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह था। जहां सिमडेगा जिला से लोग बारात आए हुए थे। इसमें उसी गांव की एक नाबालिग लड़की शादी समारोह में गई थी। रात करीब 9 बजे नाबालिग लड़की अपनी तीन सहेलियों के साथ शौच के लिए बाहर निकली थी। तभी बारात में आए छह युवक नशे के हालत में लड़कियों का पीछा करने लगे। दुष्कर्म के दौरान नाबालिग बेहोश हो गई इसी बीच तीन लड़कियां युवकों से बचकर भाग निकली और एक नाबालिग को आरोपियों ने पकड़ लिया। नाबालिग को जंगल में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। लड़की को मृत समझ कर युवक भाग निकले। देर रात नाबालिग को होश आया तो वह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। रविवार को पीड़िता के पिता ने सुरसांग थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सुरसांग पुलिस ने सुरेंद्र नगेसिया, अर्पण रोशन सोरेंग, बिमल कुमार, संजू राम, अमरदीप कुल्लू और दिनेश तिर्की उर्फ नितिन गिरफ्तार कर लिया।


