गुमला जिले से पशुओं की तस्करी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने नौ गौवंश को बरामद किया गया। पशु तस्कर एक पिकअप में 9 पशुओं को अवैध तरीके से छत्तीसगढ़ के जशपुर से गुमला लेकर आ रहे थे। गुमला में जैसे ही वो प्रवेश किए डुमरी पुलिस को इसकी सूचना मिली। जब उन्होंने तस्करों को रूकने को कहा तो वे डुमरी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। दूसरे थाने को भी चकमा दिया मिली जानकारी के अनुसार पशु तस्कर डुमरी थाना को चकमा देने के बाद गुरदरी थाने की पुलिस को भी चकमा देकर बिशनपुर की तरफ निकल गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिशनपुर पुलिस ने कोयल नदी के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। भागने के चक्कर में पलटा वाहन तस्करों ने दूर से पुलिस को देखा। वे घबरा गए और पुल से पहले ही पिकअप मोड़ दी। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में तीन तस्कर सवार थे। दो तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। 9 गौ वंश हुए बरामद गिरफ्तार तस्कर की पहचान जशपुर निवासी मोहम्मद इजराइल के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वाहन से 9 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया है। दुर्घटना में दो पशु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की देखरेख में दिया जाएगा।


