गुमला में पहलगाम आतंकी हमले का विरोध:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बंद का किया आह्वान, वाहनों का परिचालन ठप

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शुक्रवार को गुमला बंद का आह्वान किया है। भाजपा सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। सुबह से ही शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बंद का असर भरनो, सिसई, घाघरा, बिशनपुर, पालकोट, कामडरा, चैनपुर डुमरी और रायडीह सहित सभी बारह प्रखंडों में दिखा है। आपातकालीन और सरकारी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं। कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया बंद समर्थक टावर चौक, पटेल चौक, जसपुर रोड, सिसई रोड और पालकोट रोड पर प्रदर्शन किया। वे पाकिस्तान विरोधी नारा लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सभी छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन रोक दिया है। कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान गई है। टीआरएफ नामक आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बजरंग दल के जिला संयोजक संतोष यादव ने कहा कि कश्मीर में बदलाव पाकिस्तान को स्वीकार नहीं है। विभाग संयोजक मुकेश सिंह ने कहा कि आतंकियों ने 83 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने पति को पत्नी के सामने मारा। आतंकियों ने केवल हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया। गुमला के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *