गुमला में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत:बाइक सवार बहन और दोस्त घायल, अस्पताल में भर्ती; सिसई जाते वक्त हुआ हादसा

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना सिसई-बरगांव रोड पर जिंदा मोड़ के पास हुई, जहां एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सोंगरा गांव निवासी प्रेमचंद उरांव के रूप में हुई है, जो अपने पिता बीरबंधु उरांव का पुत्र था। घटना उस समय हुई, जब प्रेमचंद अपनी बहन और दोस्त अर्पित कच्छप (14 वर्षीय, बसिया रोड निवासी) के साथ मोटरसाइकिल पर गांव से सिसई की ओर जा रहा था। प्रेमचंद की बहन को मामूली चोटें आईं पिकअप से टक्कर के कारण प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। अर्पित कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि प्रेमचंद की बहन को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। अर्पित को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। सिसई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *